
रफीगंज में मदरसा शर्फिया के लड़कों के हॉस्टल का उद्घाटन
फोटो- 12 अगस्त एयूआर 18 त मदरसा शर्फिया में लड़कों के लिए बने नए हॉस्टल का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि जदयू एमए
रफीगंज के इमादपुर मोहल्ला स्थित मदरसा शर्फिया में लड़कों के लिए बने नए हॉस्टल का उद्घाटन मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि जदयू एमएलसी अफाक खां, मदरसा सचिव इफ्तेखार अहमद खां उर्फ टून खां, पूर्व चेयरमैन डॉ. गुलाम शाहिद, वार्ड पार्षद नुरुल होदा खां, जिला पार्षद शंकर यादवेन्दू, जन सुराज नेता तजम्मुल खां और बला मियां ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मदरसा सचिव ने बताया कि हॉस्टल निर्माण में करीब 30 लाख रुपये की लागत आई है। मदरसा के हेड ने कहा कि यहां फिलहाल फोकानिया स्तर तक पढ़ाई हो रही है जबकि पहले मौलवी स्तर तक की पढ़ाई होती थी।

एमएलसी ने कहा कि सरकार ने मदरसों के उत्थान के लिए कई काम किए हैं और इस मदरसे के विकास में भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। जिला पार्षद ने बच्चों से मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि इस हॉस्टल का निर्माण सभी के सहयोग से संभव हो पाया है, जिसमें उनका योगदान सबसे अधिक रहा। इस अवसर पर मुखिया सेराज अंसारी, यूसुफ अली खां, जदयू नेता नियाज़ असरफी, पैक्स अध्यक्ष सह जिला पार्षद अरविंद यादव, पूर्व मुखिया मोज़ाहिर मुस्तफा ख़ां, राजद किसान प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय सिंह यादव, राजद जिला महासचिव रणविजय यादव, समाजसेवी लड्डू खान, शम्मू खान, तरक्की सचिव मिन्हाजुल एकराम फ़रोग, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि माहिद खां, नगर पार्षद टप्पू यादव, फहद शाही, हाजी शाह फैसल उर्फ चंचल, मास्टर शकील अहमद, जिशान, डॉ. जावेद, डॉ. माजीद, मंसूर खान, अब्दुल्लाह सिद्दीकी, मो. राजा, मो. चंचल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




