
गोह में अवैध मेडिकल संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी
गोह प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शिवशंकर कुमार ने गोह थाना में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। इन मामलों में दो अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र और एक क्लिनिक संचालक को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी शिवशंकर कुमार ने गोह थाना में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। इन मामलों में गोह क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दो अल्ट्रासाउंड केंद्र और एक क्लिनिक संचालक को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी में क्लिनिक संचालक पप्पू कुमार और अल्ट्रासाउंड संचालक धर्मेंद्र कुमार एवं दीपक कुमार को नामजद किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सोमवार की शाम हुई जब चिकित्सा पदाधिकारी ने अवैध अल्ट्रासाउंड संचालकों के खिलाफ छापेमारी करवाई थी। छापेमारी के दौरान कुछ लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई और विरोध प्रदर्शन किया, जिससे हॉस्पिटल प्रबंधन और स्थानीय लोगों के बीच नाराजगी बढ़ गई।
वहीं, कई राजनीतिक और सामाजिक नेता भी इस प्रशासनिक कार्रवाई को दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए आलोचना कर रहे हैं। समाजसेवी के निधन पर रफीगंज में शोक सभा रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज नगर पंचायत के उप चेयरमैन प्रतिनिधी दिलीप उर्फ कारू प्रसाद के पिता 80 वर्षीय प्रहलाद प्रसाद का लंबी बीमारी के बाद पैतृक घर डाकखाना गली में निधन हो गया। उनके निधन पर नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित शोक सभा में उपस्थित लोगों ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी मैमून निशा, थाना प्रभारी शंभू कुमार, पूर्व चेयरमैन डॉ. गुलाम साहिद, शंकर शौंडिक, हरेंद्र कुमार, योगेंद्र यादव, शोभा शर्मा, संजय चौरसिया, वार्ड पार्षद राजू मिश्र, नूरूल होदा खान, हरेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधी मंत्री जी, मो. जसीम, अरुण कुमार, सूरज, राकेश कुमार, राजू गूप्ता, पवन प्रसाद, हरेंद्र सिंह, बिनय खत्री, शंभू गूप्ता, फहद शाही सहित कई समाजसेवी, गणमान्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




