Aurangabad News: अवैध कोयला लदे चार ट्रकों के साथ चार चालक गिरफ्तार
Aurangabad News: करीब 48 लाख रुपए का लगा जुर्माना, थाना में दर्ज की जा रही है प्राथमिकी खनन एवं खनन सामग्रियों के गैर-कानूनी परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। खान एवं भूतत्व वि

Aurangabad News: औरंगाबाद की डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं खनन सामग्रियों के गैर-कानूनी परिवहन के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध कोयला लदे चार ट्रकों को जब्त किया गया तथा चार चालकों को गिरफ्तार किया गया। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध करीब 48 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। शुक्रवार को खान निरीक्षक कुमार प्रत्यूष के नेतृत्व में बारुण थाना अंतर्गत एनएच-19 पर वाहन जांच के दौरान अवैध कोयला लदे दो ट्रकों को जब्त किया गया तथा दोनों के चालकों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार चालकों की पहचान
गिरफ्तार चालकों की पहचान झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत नगड़ा, बालूमाथ निवासी अनिल कुमार यादव एवं हेमपुर गांव निवासी उपेंद्र कुमार यादव के रूप में की गई है। खान निरीक्षक मिथुन कुमार के नेतृत्व में रिसियप थाना अंतर्गत की गई कार्रवाई में अवैध कोयला लदे दो अन्य ट्रकों को जब्त करते हुए दो चालकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चालकों की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव निवासी अवधेश लाल एवं कैमूर जिले के बंगड़ी गांव निवासी उपेंद्र कुमार के रूप में की गई है। यह कार्रवाई खान एवं भूतत्व विभाग के सहायक निदेशक विकास कुमार के निर्देश पर प्रशिक्षु जिला खनन पदाधिकारी अंकित कुमार के नेतृत्व में की गई।
खनन सामग्रियों के परिवहन में वैधता
प्रशिक्षु जिला खनन पदाधिकारी अंकित कुमार ने कहा कि खनन सामग्रियों के परिवहन में वैध दस्तावेजों का होना अनिवार्य है। बिना वैध दस्तावेज के किसी भी प्रकार के परिवहन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। खान एवं भूतत्व विभाग के सहायक निदेशक विकास कुमार ने बताया कि जांच के दौरान सभी ट्रकों को रुकवाकर कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया लेकिन संबंधित चालक कोयले के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में सभी ट्रकों पर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा कोयला पाया गया। पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि कोयला झारखंड की खदानों से अवैध तरीके से खनन कर बिहार लाया जा रहा था तथा इसे विभिन्न बाजारों में उंचे दाम पर बेचने की योजना थी। जब्त सभी वाहनों एवं गिरफ्तार चालकों को आवश्यक कानूनी एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया गया है। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार करीब 48 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।


