एचपीवी टीकाकरण अभियान में 83 किशोरियों को लगी वैक्सीन
दाउदनगर, संवाद सूत्र। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में अब रफ्तार पकड़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग...

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में अब रफ्तार पकड़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता के कारण शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक इस अभियान का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की कुल 83 छात्राओं को गर्डासिल एचपीवी वैक्सीन की निशुल्क खुराक दी गई, जिसे बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। पीएचसी दाउदनगर, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शमशेर नगर एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी में आयोजित टीकाकरण सत्रों के दौरान छात्राओं को सुरक्षित माहौल में वैक्सीन दी गई।
स्वास्थ्य प्रबंधक आयुषी अश्वनी वर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों दाउदनगर बालिका इंटर स्कूल ,संत माइकल पब्लिक स्कूल एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय तरारी में जाकर छात्राओं से सीधा संवाद किया। बीसीएम अमृता कुमारी ने भी अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्राओं एवं अभिभावकों को जागरूक किया। एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अत्यंत कारगर साबित हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


