Aurangabad News: निबंध व कविता लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Aurangabad News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी होंगे पुरस्कृतवाद सूत्र। हिंदी दिवस पखवाड़ा के तहत दाउदनगर महाविद्यालय में शुक्रवार को हिंदी विभाग की ओर से निबंध एवं कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई।...

Aurangabad News: हिंदी दिवस पखवाड़ा के तहत दाउदनगर महाविद्यालय में शुक्रवार को हिंदी विभाग की ओर से निबंध एवं कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. एम.एस. इस्लाम के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में हिंदी विभाग के विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय के अन्य विषयों के इच्छुक विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। निबंध लेखन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, एआई और हिंदी: अवसर, चुनौतियां और भविष्य तथा कविता लेखन के लिए मेरी हिंदी-मेरा स्वाभिमान विषय निर्धारित किया गया था। विद्यार्थियों ने निर्धारित विषयों पर स्वयं निबंध एवं कविताएं लिखीं। प्रतियोगिता का औचक निरीक्षण राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. देव प्रकाश, आईक्यूएसी प्रभारी एवं वनस्पति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक सुमित मिश्रा तथा भौतिकी के सहायक प्राध्यापक कुमार गौरव ने किया।
हिंदी के सहायक प्राध्यापक मंजू कुमार सोरेन एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. कुणाल किशोर ने प्रतियोगिता के अंत तक प्रतिभागियों की निगरानी की। प्रतियोगिता में लिखे गए निबंध एवं कविताओं का वाचन प्रतिभागी 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर मंच से स्वयं करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

