Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsHealth Checkup Camp Organized by Yashoda Foundation on Eighth Anniversary in Obra Block
शिविर में 595 ग्रामीणों को मिली निशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा

शिविर में 595 ग्रामीणों को मिली निशुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा

संक्षेप:

यशोदा फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयोजन म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म म

Jan 13, 2026 09:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

ओबरा प्रखंड के डिहरा गांव में यशोदा फाउंडेशन द्वारा आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन डीडीसी अन्नया सिंह, एडीएम अनुग्रह नारायण सिंह समेत अन्य अतिथियों ने किया। शिविर में नेत्र जांच, हृदय रोग, सामान्य चिकित्सक, घुटने के दर्द, वजन, ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी और अन्य बीमारियों की जांच की गई और 595 मरीजों को दवा वितरण भी किया गया। आयोजनकर्ता डॉ. रंजन कुमार ने बताया कि फाउंडेशन पिछले आठ वर्षों से इस पुण्यतिथि पर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाके में स्वास्थ्य सुविधा कम होने के कारण लोग छोटी बीमारियों को अनदेखा कर देते हैं, जिससे बाद में गंभीर समस्या हो जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिविर का उद्देश्य यही है कि छोटी बीमारियों का समय रहते पता चल सके और गंभीर रोगियों को निशुल्क उपचार की सुविधा दी जाए। डीडीसी ने कहा कि सुदूर क्षेत्र में ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करना बड़ा काम है। उन्होंने आयोजक डॉ. रंजन की सराहना की और कहा कि आज कम लोग हैं जो अपने जड़ से जुड़े हुए हैं और लोगों की सेवा कर रहे हैं। इस दौरान मेदांता पटना से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह, सर्जन डॉ. विपिन कुमार झा, सामान्य चिकित्सक डॉ. सदाशिव पांडे, डॉ. विनोद कुमार वर्मा, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. पुनीत कुमार सिंह और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश कुमार सिंह ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित दवा प्रदान की। आंखों की जांच डॉ. ओजस्विता सिंह ने की। मौके पर चंदन कुमार सिंह, राणा शक्ति, ललन सिंह, कृष्णा सिंह, इंद्रलोक सिंह, लालबहादुर सिंह, रामकुमार सिंह, प्रसिद्ध सिंह, विकास कुमार, आशुतोष कुमार, मनीष सिंह और उपेंद्र प्रसाद सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।