Aurangabad News: जर्जर सड़क और जलजमाव से परेशान हैं लोग
Aurangabad News: हसपुरा, संवाद सूत्रड़क पर सैकड़ों गड्ढे बन चुके हैं जिनमें नाली और बारिश का गंदा पानी जमा रहता है। जलजमाव व गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं। इस रूट में संचालित निजी विद्यालयों और कोचिंग...

Aurangabad News: हसपुरा, संवाद सूत्र हसपुरा पुरानी थाना रोड से सिनेमा रोड होते हुए बरैलीचक बांधी तक जाने वाली सड़क की स्थिति इन दिनों बेहद नारकीय बनी हुई है। पूरी सड़क पर सैकड़ों गड्ढे बन चुके हैं जिनमें नाली और बारिश का गंदा पानी जमा रहता है। जलजमाव व गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं। इस रूट में संचालित निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं सबसे अधिक परेशान हैं। कई बार साइकिल सवार बच्चे गड्ढों और गंदे पानी में अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह समस्या पिछले 10 से भी अधिक वर्षों से बनी हुई है।
लेकिन इसका समाधान नहीं निकल सका है। सड़क की इस बदहाली के कारण आसपास की छोटी-छोटी दुकानें पूरी तरह प्रभावित हो चुकी हैं और उनका व्यवसाय ठप पड़ रहा है। देवकुंड, रतनपुर, डिंडिर, बघोई, नीलकोठी जाने के लिए कुछ लोग नरसन गांव स्थित नहर वाली सड़क का विकल्प चुन रहे हैं। सड़क किनारे समुचित नाली निर्माण न होने से दर्जनों घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर ही बहता है। इस वजह से गड्ढों में लगातार जलजमाव रहता है।


