महापरिवर्तन आंदोलन के शिष्यमंडल ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Jan 22, 2026 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

फोटो-22 जनवरी एयूआर 2 पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि रामाश्रय प्रसाद सिंह, पूर्व शिक्षक राम इकबाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि श्याम किशोर यादव, सरपंच

महापरिवर्तन आंदोलन के शिष्यमंडल ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

हसपुरा प्रखंड के महापरिवर्तन आंदोलन के शिष्यमंडल कमेटी ने हसपुरा के विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को हसपुरा प्रखंड कार्यालय में बीडीओ प्रदीप कुमार चौधरी और सीओ कौशल्या कुमारी को एक ज्ञापन दिया। आवेदन से ध्यान आकृष्ट कराया गया है कि हसपुरा पुरानी थाना रोड में अमझर शरीफ बांधी तक की सड़क जर्जर हो गई है। घरों का नाली का पानी सड़क पर गिरता है। सिनेमा हॉल के पास स्थिति नारकीय हो गया है। रोज दुर्घटना होती है। किसी स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं है। सड़क और नाली निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई। आंदोलन के सदस्यों में पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि रामाश्रय प्रसाद सिंह, पूर्व शिक्षक राम इकबाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि श्याम किशोर यादव, सरपंच संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सुमन, बखोरा खां, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रूपेश कुमार ने कहा कि उक्त सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है।

जिससे आम नागरिकों, छात्रों और मरीजों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डुमरा पंचायत के मनपुरा टोले श्याम सुंदर बिगहा में पर्चाधारी दलित परिवारों के लिए बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस टोले में बिजली जैसी मूलभूत सुविधा नही पहुंच सकी है। भूमि से संबंधित परिमार्जन, दाखिल-खारिज एवं अन्य राजस्व मामलों में अनावश्यक देरी और अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाते हुए इन प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं तेजी लाने की मांग की। बीडीओ ने कहा कि आवेदन को उच्च पदाधिकारियों के पास भेज दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;