Aurangabad News: हसपुरा में हरितालिका (तीज) व्रत की तैयारियां शुरू
Aurangabad News: 13 सितंबर को महिलाएं करेंगी व्रत द्धि के लिए रखती हैं। इसमें पूरे दिन निर्जला रहकर भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना की जाती है। कोइलवां

Aurangabad News: हसपुरा प्रखंड क्षेत्र में हरितालिका (तीज) व्रत आगामी 14 सितंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए सुहागिन महिलाएं तैयारी में जुट गई हैं। यह निर्जला व्रत सुहागिन स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु, निरोगी काया और घर में अन्न, धन व संतान की समृद्धि के लिए रखती हैं। इसमें पूरे दिन निर्जला रहकर भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना की जाती है।
तिथि की जानकारी
कोइलवां गांव के आचार्य पंडित लालमोहन शास्त्री ने बताया कि तीज का व्रत चतुर्थी से युक्त तृतीया तिथि को करना श्रेष्ठ माना गया है। पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 13 सितंबर को सुबह 07:14 बजे से शुरू होकर 14 सितंबर को सुबह 07:14 बजे तक रहेगी। उदया तिथि की मान्यता के कारण 14 सितंबर को ही तीज का व्रत रखा जाएगा।
पौराणिक मान्यता
उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए जंगल में सहेलियों के साथ रहकर बालू का शिवलिंग बनाया और कठोर तपस्या व रात्रि पूजन किया था। इसी तपस्या के फलस्वरूप उन्हें भगवान शिव पति रूप में प्राप्त हुए।
पूजन विधि
व्रत के दिन महिलाएं नए वस्त्र एवं आभूषण धारण कर पारंपरिक वैवाहिक एवं मंगल गीत गाते हुए पूजन करती हैं। पूजा के दौरान खीरे पर कपूर जलाकर काजल बनाया जाता है। इसे भगवान शिव को अर्पित करने के बाद महिलाएं अपनी आंखों में लगाती हैं और वही खीरा प्रसाद के रूप में पति को खाने के लिए देती हैं। अगले दिन सुबह उत्तर पूजा के पश्चात शिव जी पर चढ़ाए गए वस्त्र का अंश (कतरन) महिलाएं अपने आंचल के खूंट में बांधती हैं। व्रत का पारण 15 सितंबर को सुबह 5:54 बजे के बाद किया जाएगा। इस दिन जौ के सत्तू से पारण करने की धार्मिक परंपरा है।

