Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsGST Relief Modi Government Introduces New Tax Rates to Benefit Millions
जीएसटी सुधार कर केन्द्र सरकार ने दी बड़ी राहत: पीयूष

जीएसटी सुधार कर केन्द्र सरकार ने दी बड़ी राहत: पीयूष

संक्षेप:

प्रेस वार्ता में ने गिनाई उपलब्धियां, जनता के हित में सरकार ने उठाया कदम स में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले 22 सितंबर से देश में नई जीएसटी दर को लागू कि

Sep 12, 2025 01:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

। जीएसटी के रूप में केन्द्र सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पीयूष शर्मा ने गुरुवार को औरंगाबाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले 22 सितंबर से देश में नई जीएसटी दर को लागू किया जा रहा है। कांग्रेस ने 60 सालों तक शासन किया और गरीबों के लिए लड़ाई की बात कही, लेकिन काम इसके उलट किया गया। पैकेट दूध पर भी टैक्स वसूल किया जाता था। वर्तमान मोदी सरकार ने चार सौ तरह की वस्तुओं को जीरो टैक्स, पांच प्रतिशत या 18 प्रतिशत टैक्स में रखा वहीं 28 प्रतिशत जीएसटी को किनारे कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कांग्रेस के शासनकाल में दूध पर भी छह प्रतिशत टैक्स लगते थे, उसे मोदी सरकार ने पूरी तरह शून्य कर दिया है। सीमेंट पर प्रति बैग 25-30 रूपए की बचत आम लोगों को होगी। कारों की खरीदारी में 1.25-2.40 लाख रुपए की बचत आम लोगों को होगी। कांग्रेस ने देश में 60 वर्षों तक शासन कर लोगों से भारी भरकम टैक्स वसूला लेकिन किसी की चिंता नहीं की। इससे मंहगाई पर नियंत्रण होगा लेकिन करोड़ों परिवारों के सपने को हकीकत में बदलने का माध्यम बनेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह चन्द्रवंशी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनीता सिंह, जिला प्रवक्ता जितेंद्र गुप्ता, कार्यालय मंत्री विकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।