
हर्षोल्लास के साथ की गई ज्ञान और बुद्धि के देवता चित्रगुप्त की पूजा
संक्षेप: फोटो- 23 अक्टूबर एयूआर 90 श नारायण सांस्कृतिक भवन में गुरुवार को श्री श्री चित्रगुप्त का आयोजन किया गया। ज्ञान और बुद्धि के देवता चित्रगुप्त
शहर के कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन में गुरुवार को श्री श्री चित्रगुप्त का आयोजन किया गया। ज्ञान और बुद्धि के देवता चित्रगुप्त का पूजन वैदिक मंत्रोचारण के बीच पूरे विधि-विधान से की गई। कायस्थ परिवार समेत समाज के अन्य वर्गों के लोगों ने पूजन के क्रम में अपना साल भर का ब्योरा लिखकर भगवान को समर्पित किया। इस महोत्सव का आयोजन ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस, औरंगाबाद के द्वारा किया गया। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के अध्यक्ष कमल किशोर ने बताया कि चित्रगुप्त पूजा सुबह में की गई, इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। संध्या में महाआरती, महाप्रसाद और सामूहिक प्रीतिभोज का कार्यक्रम किया गया।
अजय श्रीवास्तव, अजय वर्मा, ई बीके श्रीवास्तव, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, डॉ शीला वर्मा, श्रीराम अम्बष्ट, महेंद्र प्रसाद, मधुसूदन प्रसाद सिन्हा, राजू रंजन सिन्हा, राजेश सिन्हा, सूर्यकांत, दीपक बलजोरी, सुनील सिन्हा, गणेश प्रसाद, लाल बाबू, अमित कुमार, संजय सिन्हा, अभय सिन्हा समेत सभी चित्रांशों का विशेष योगदान रहा। सभी के सहयोग से ही हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा गया। इधर दाउदनगर में भी चित्रांश एकता संघ की ओर से भव्य चित्रगुप्त पूजा समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग दिया। औरंगाबाद शहर के बराटपुर मुहल्ला के चित्रगुप्त मंदिर में भी अजय कुमार संतोष की अध्यक्षता में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया, जबकि चित्रगुप्त नगर में भी स्थापित भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के सामने उनकी आराधना की गई ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




