Aurangabad News: शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का होगा समाधान
Aurangabad News: दाउदनगर में राज्य सरकार की पहल पर मंगलवार को तीन पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें ग्रामीण अपने समस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन दे सकेंगे। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और कई विभागों के काउंटर बनाए गए हैं। बीडीओ ने शिविर स्थलों का निरीक्षण किया था।

Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। ग्रामीणों की समस्याओं और जन शिकायतों के समाधान के लिए राज्य सरकार की पहल पर मंगलवार को दाउदनगर प्रखंड की तीन पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशासन ने शिविर को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अंछा और बेलवां पंचायत के पंचायत भवन तथा मनार पंचायत के पंचायत सरकार भवन में शिविर लगाया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, जहां ग्रामीण अपनी समस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन दे सकेंगे। मौके पर निष्पादन योग्य मामलों का तत्काल समाधान किया जाएगा। बीडीओ मो. जफर इमाम ने शिविर स्थलों का निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि तीनों पंचायतों से पहले ही तीन दर्जन से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके निष्पादन की प्रक्रिया चल रही है।


