गैस की किल्लत से बढ़ी परेशानी, इंडक्शन चूल्हा और कोयले की मांग में उछाल

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

खाड़ी देशों में तनाव का असर बाजार पर, होटल-रेस्तरां संचालक वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने को मजबूरको मजबूर अंबा, संवाद सूत्र। गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच क्षेत्र में रसोई गैस की...

गैस की किल्लत से बढ़ी परेशानी, इंडक्शन चूल्हा और कोयले की मांग में उछाल

गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के बीच क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत महसूस की जाने लगी है, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल और रेस्तरां संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। गैस सिलेंडर की कमी के कारण बाजार में बिजली चालित इंडिक्शन चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है। वहीं कोयले की बिक्री में भी तेजी देखी जा रही है। ग्रामीण इलाकों में लोग रसोई के लिए लकड़ी और उपले का उपयोग फिर से बढ़ाने लगे हैं। दुकानदार अभिषेक शरण का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इंडक्शन चूल्हे और इलेक्ट्रिक हीटर की बिक्री सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक हो गई है।

गैस एजेंसियों पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ रही है। होटल और रेस्तरां संचालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय होटल संचालक मो. सैफुल्लाह ने बताया कि चाय तैयार करने के लिए छोटे कॉमर्शियल सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन इसकी उपलब्धता भी मुश्किल हो गई है। यदि जल्द ही स्थिति सामान्य नहीं हुई तो होटल संचालन प्रभावित हो सकता है। मिठाई दुकानों और कारखानों में भी गैस की कमी के कारण कोयला और लकड़ी जैसे वैकल्पिक जलावन का सहारा लिया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो गैस की आपूर्ति पर और असर पड़ सकता है, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ने की आशंका है। ऐसे में लोग पहले से ही वैकल्पिक साधनों की व्यवस्था करने में जुट गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।