शादी के मौसम में रसोई गैस को लेकर बढ़ी चिंता, पेज 4

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

अंबा में रसोई गैस की आपूर्ति जारी रहने के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर प्राप्त करने में मुश्किल हो रही है। शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए गैस की बड़ी मात्रा की जरूरत है, जिससे लोग चिंतित हैं। परसा गांव के संजय कुमार ने बताया कि उनकी शादी के लिए गैस की उपलब्धता पर असमंजस है, और उन्होंने कोयले का उपयोग करने पर विचार किया है।

शादी के मौसम में रसोई गैस को लेकर बढ़ी चिंता, पेज 4

अंबा, संवाद सूत्र। रसोई गैस की आपूर्ति जारी रहने के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए काफी मशक्कत और भीड़भाड़ का सामना करना पड़ रहा है। किसी तरह दैनिक रसोई का काम चल रहा है, लेकिन आगामी दिनों में शादी-विवाह और अन्य आयोजनों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि ऐसे अवसरों पर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर की आवश्यकता होती है। परसा गांव के संजय कुमार सिंह ने बताया कि उनके घर अगले माह शादी है और गैस की उपलब्धता को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण वे वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कोयले के उपयोग पर भी विचार कर रहे हैं।

क्षेत्र में कई अन्य लोग भी आयोजनों के समय गैस की उपलब्धता को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए विशेष अवसरों पर रसोई गैस की अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि किसी भी आयोजन में परेशानी न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।