Aurangabad News: जिले भर में धूम धाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह- पेज-3
Aurangabad News: गांधी मैदान में मुख्य समारोह का हुआ आयोजन, 9 बजे होगा झंडोत्तोलन गई है। शाम में हुई तेज बारिश के बाद इस तैयारी पर असर पड़ने की संभावना है। जानकारी के अनुसार मुख्य समारोह गांधी मैदान में होगा जहां सुबह...

Aurangabad News: औरंगाबाद के गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। शाम में हुई तेज बारिश के बाद इस तैयारी पर असर पड़ने की संभावना है। जानकारी के अनुसार मुख्य समारोह गांधी मैदान में होगा जहां सुबह 9 बजे जिले की प्रभारी मंत्री रमा निषाद झंडोत्तोलन करेंगी।
समारोह की जानकारी
इसके बाद संबोधन और परेड की सलामी ली जाएगी। परेड में एनसीसी, डीएपी सहित स्काउट आदि की टुकड़ी शामिल रहेगी। जिले की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा होगी। मुख्य समारोह को लेकर डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने भी तैयारी का जायजा लिया और कई निर्देश दिए।
अन्य झंडोत्तोलन स्थल
औरंगाबाद के ही वार्ड नंबर 2 में अनुसूचित जाति टोला में भी प्रभारी मंत्री के द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद औरंगाबाद कलेक्ट्रेट में झंडोत्तोलन होगा। साथ ही डीआरडीए, अनुमंडल कार्यालय, पुलिस लाइन, जिला परिषद, औरंगाबाद नगर परिषद, रेड क्रॉस सहित विभिन्न जगहों पर भव्य तरीके से झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है। जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट में डीएम अभिलाषा शर्मा, डीआरडीए में डीडीसी कुमार अनुपम सिंह, अनुमंडल कार्यालय पर सदर एसडीओ गौरव सिंह, पुलिस लाइन में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, झंडा फहराएंगे। इधर देर शाम हुई भारी बारिश से जिला प्रशासन की तैयारी पर भी असर पड़ने की संभावना है。


