गजना महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

किया गया सम्मानित, समापन समारोह में सम्मानित किए गए कलाकार और अन्य प्रतिभागी स सस स स स स स स स स स सस स स सस स स स स स स सस सस स स स

गजना महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

नवीनगर प्रखंड के गजना धाम मंदिर परिसर में गजना महोत्सव का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रखंडों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। दो समूहों में बांट कर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जूनियर समूह के तहत कक्षा 6 से कक्षा 8 तक तथा सीनियर समूह के तहत कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए बिहार में विकास के बढ़ते कदम विषय का निर्धारण किया गया था। सीनियर समूह में उच्च माध्यमिक विद्यालय भदवां की अनु कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बारुण के जवाहर नवोदय विद्यालय की खुशी कुमारी ने द्वितीय और औरंगाबाद के किशोरी सिन्हा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की कुमकुम कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

रंगोली प्रतियोगिता के सीनियर समूह में औरंगाबाद के अनुग्रह कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम ने प्रथम, बारुण के जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम ने द्वितीय और बारुण के प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में जूनियर समूह में जवाहर नवोदय विद्यालय के आदित्य कुमार ने प्रथम, टंडवा मध्य विद्यालय की अंकिता कुमारी ने द्वितीय और नवीनगर के बाल भारती पब्लिक स्कूल की सौम्या विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता के जूनियर समूह में नवीनगर के बाल भारती पब्लिक स्कूल ने प्रथम, औरंगाबाद के दानी बीघा के डीएवी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भगली की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग और रंगोली के माध्यम से सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तीकरण, स्वच्छता, लोक संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की प्रस्तुति दी गई। डीपीआरओ श्वेता प्रियदर्शी, जिला नजारत उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी कुमार पप्पू राज ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। शिक्षा विभाग के डीपीओ अमृतेश आर्यन ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र सौंपा गया। अधिकारी ने कहा कि कला व्यक्ति के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस तरह के आयोजन से युवाओं में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। स्थानीय कलाकारों को अपनी पहचान साबित करने का मौका मिलता है। कहा कि जिले में विभिन्न तरह की सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन नियमित रूप से होता रहा है। सभी प्रतिभागियों की कलाकृतियों की सराहना की गई। सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल आदि के प्रति आभार भी जताया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।