एनएच-139 पर थम नहीं रही हादसों की रफ्तार
संकरी सड़क और भारी वाहनों के दबाव से बढ़ रही दुर्घटनाएं, चौड़ीकरण की मांग सस स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स स

संकरी सड़क, जर्जर स्थिति और भारी वाहनों के सघन आवागमन के चलते यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। रविवार की रात रिसियप थाना क्षेत्र के सड़सा और सड़सी गांव के बीच हाईवा की चपेट में आकर सड़सा निवासी आशीष कुमार की मौत हो गई। यह इस महीने का पहला हादसा नहीं है। इससे पहले रिसियप बाजार के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से रमेश कुमार वर्मा की जान गई थी। कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार मेहता की भी झारखंड सीमा के समीप इसी सड़क पर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वहीं बभंडीह खेल मैदान के पास चिंटू कुमार और बभंडी गेट के पास अजीत कुमार की सड़क हादसे में मौत हुई थी।
इन हादसों ने लोगों का आक्रोश बढ़ा दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-139 का चौड़ीकरण और फोरलेन निर्माण लंबे समय से लंबित है। संकरी सड़क पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक और भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों का आरोप है कि सरकार और प्रशासन स्थिति की गंभीरता को नजरअंदाज कर रहे हैं। राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि एनएच-139 मौत की सड़क बन गई है। बार-बार हादसे हो रहे हैं और लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन सरकार बेपरवाह है। उन्होंने सरकार से अविलंब सड़क का चौड़ीकरण और सुधार कार्य कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया गया तो हादसों का सिलसिला थमना मुश्किल होगा। एनएच-139 पर यात्रा करना लोगों के लिए लगातार जोखिम भरा साबित हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




