
मरीजों के बीच निःशुल्क चश्मा वितरण हुआ
फोटो- 11 सितंबर एयूआर 1 श्मा वितरण करते कर्मी गोह, संवाद सूत्र। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को 62 नेत्र
गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को 62 नेत्र रोगियों के बीच निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। चश्मा वितरण का कार्य प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवशंकर प्रसाद और नेत्र सहायक सोनम कुमारी ने किया। नेत्र सहायक ने बताया कि गोह स्वास्थ्य केंद्र में करीब दो माह पहले नेत्र रोगियों के इलाज की व्यवस्था शुरू की गई थी। अब तक लगभग चार सौ मरीजों का इलाज किया जा चुका है। मोतियाबिंद के मरीजों को आगे के इलाज के लिए पटना रेफर किया जाता है, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाता है। दूर और नजदीक की रोशनी कम होने की समस्या से जूझ रहे मरीजों को चश्मे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

आधुनिक मशीनों से मरीजों की आंखों की जांच की जा रही है। इस मौके पर सहायक प्रीतम आनंद भी मौजूद थे। चश्मा पाकर मरीज विजय यादव, बबन सिंह, भुवन साव और प्रीति कुमारी ने इस पहल के लिए स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


