
पैसे लेकर नहीं लौटाने पर पंस सदस्य पर प्राथमिकी दर्ज
नगर थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी न्दुस्तान प्रतिनिधि ओबरा थाना क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी हरिहर प्रजापति ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे
ओबरा थाना क्षेत्र के खुटहां गांव निवासी हरिहर प्रजापति ने बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगने और उसे नहीं लौटाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज की गई है। मदनपुर प्रखंड के घोरहत गांव निवासी और वर्तमान में मदनपुर थाना के बैंक मोड़ शाही मुहल्ला निवासी पंचायत समिति सदस्य रमेन्द्र सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में हरिहर प्रजापति ने कहा है कि रमेन्द्र सिंह ने उनसे तीन लाख रुपए लिए थे। उनका बेटा अमित कुमार बीटेक पास है। उसे ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर बनाने की बात उन्होंने कही।
इसके बाद उन्हें समझा बुझा कर उनसे एक लाख रुपए नगद और दो लाख रुपए का चेक लिया था। कुल तीन लाख रुपए उन्होंने दिए थे। पंस सदस्य के द्वारा कहा गया था कि वह पैसे भी लौटा देंगे। बाद में उन्होंने पैसों की मांग की तो टाला गया। इसके बाद किसी तरह 15 मई को दो लाख रुपए का चेक उन्हें दिया गया। उन्होंने उक्त चेक को अपने बैंक खाता में जमा किया तो चेक बाउंस हो गया। इसके बाद उन्होंने रमेन्द्र सिंह से संपर्क किया तो वह उन्हें टहलाते रहे। 30 दिन होने के बाद उनके द्वारा कहा गया कि अब चेक बाउंस का न तो नोटिस होगा और ना ही केस होगा। इसके बाद से वह इंतजार करते रहे कि पैसे मिल जाएंगे। डेढ़ साल के बाद वह इसकी प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




