Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsFormer MP Sujil Kumar Singh Discusses Employment Issues with Bihar Deputy CM

पूर्व सांसद ने मांगों को लेकर की मुलाकात
संक्षेप:
औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नौकरी से संबंधित विभिन्न मांगों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यपालक सहायक संघ, रोजगार सेवक संघ और मीटर रीडर संघ के...
Sep 12, 2025 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पटना स्थित देशरत्न मार्ग सरकारी आवास पर मुलाकात की। पूर्व सांसद ने कार्यपालक सहायक संघ, रोजगार सेवक संघ एवं मीटर रीडर संघ की नौकरी से संबंधित विभिन्न मांगों के संबंध में चर्चा की। तीनों संघों के सैकड़ों लोगों ने पूर्व सांसद के आवासीय कार्यालय पर मिलकर ज्ञापन दिया था। पूर्व सांसद ने सभी बातों से अवगत कराया। कहा कि सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




