शोक संतप्त परिवारों से मिले पूर्व विधायक

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

परिजनों को दी सांत्वना दुर्घटना में मौत हो गई थी। वहीं नराइच गांव निवासी मितराम पाल के पुत्र की एक सप्ताह पूर्व बीमारी से मृत्यु हो गई

शोक संतप्त परिवारों से मिले पूर्व विधायक

रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कासमा बाजार एवं नराइच गांव में पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने शोक संतप्त परिवारों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। कासमा बाजार निवासी प्रवेश मिश्र के 28 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार मिश्र की 25 दिन पूर्व झारखंड के चतरा जिला में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वहीं नराइच गांव निवासी मितराम पाल के पुत्र की एक सप्ताह पूर्व बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इसी गांव के संजय ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र की ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के क्रम में तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी।

पूर्व विधायक ने सभी परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, कौशल चंद्रवंशी, आत्मा प्रखंड अध्यक्ष उदय सिंह, पूर्व रफीगंज नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी, राजीव सिंह, धीरज सिंह, गया पाल, संजय रविदास सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।