Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsFlooding in Dawood Nagar Destroys Crops Farmers Demand Immediate Action

दाउदनगर में जल जमाव से लाखों की फसलें डूबी, पेज 4 लीड

किसानों ने की मुआवजे की मांग, आवागमन बाधित, आवेदन के बाद भी नगर परिषद नहीं कर रहा कार्रवाई, दिया था नाला निर्माण का आश्वासन

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादTue, 21 Jan 2025 11:51 PM
share Share
Follow Us on

दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के पुराना शहर स्थित बालूगंज रोड के उत्तर वार्ड नंबर-2 इलाके में जलजमाव से लहलहाती लाखों रुपए के धान की फसलें डूबी गई। अब गेहूं की बुनाई भी बाधित है। स्थानीय किसानों के हजारों एकड़ खेत में पानी फैला है। जानकारी के अनुसार पुराना शहर इलाके के वार्ड नं 3, 4, 5, 6 के गंदे नाले का पानी बरादरी होते हुए बालूगंज की ओर आता है। पहले यह पानी वार्ड नंबर-3 दक्षिण की तरफ जाता था, लेकिन हाल के दिनों में उसे बांध दिये जाने के बाद वह पानी सड़क पर बहने लगा तथा वह पानी सड़क पर फैल गया। सावन मास व दीपावली में बालूगंज जाने वाले लोग पानी को पार कर आवागमन कर रहे थे। छठ व्रत आने पर उसे सीओ शैलेंद्र कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी ऋषिकेश अवस्थी की उपस्थिति में काट कर उत्तर तरफ कर दिया गया, जिससे धान की फसलें डूब गई। किसानों ने विरोध किया तो कहा कि मुआवजा दिया जाएगा तथा जल्द ही नाला निर्माण किया जाएगा। किसान बुद्धदेव महतो, सिद्धेश्वर प्रसाद, सुरेश महतो आदि का कहना है कि लाखों रुपए की धान की फसल डूब गई तथा अब गेहूं पर भी आफत है। मुख्य पार्षद अंजली कुमारी व कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा अतिशीघ्र नाला निर्माण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन किसानों के साथ धोखा किया गया। अभी तक न तो नाला निर्माण हुआ और न ही फसल का मुआवजा दिया गया। पूरे क्षेत्र में पानी फैला है तथा खेत ने नदी का रुप ले लिया है। कार्यपालक पदाधिकारी ऋषिकेश अवस्थी ने बताया कि मुआवजे के लिए सीओ को लिखा गया है तथा नाला निर्माण के लिए तकनीकी कार्य को पूरा करने के बाद निर्माण आरंभ किया जाएगा। क्या है समस्या पुराना शहर स्थित किला के पश्चिमी गेट से सड़क सीधे बालूगंज जाती है। सड़क के दक्षिण वार्ड वार्ड नं 3 तथा उतर वार्ड नं 2 का इलाका पश्चिम सोन तराई तक पड़ता है। वर्षों से वार्ड संख्या 3, 4, 5, 6 एवं 7 का पानी सड़क से दक्षिण वार्ड नं 3 में प्लॉट संख्या 980 में जाता था, लेकिन विगत माह स्थानीय लोगों द्वारा मिट्टी का भराई कर उसे बंद कर दिया गया। नाली बंद से होने से पानी ढलान की तरफ वार्ड नं 2 में आने लगा। वार्ड नंबर-2 का पश्चिमी भाग बालूगंज उंचा होने के कारण पानी पश्चिम की तरफ न फैलकर पूरे सड़क पर फैला है। अधिकांश पानी वार्ड नं 2 के दक्षिण तरफ धान की फसल में जा रहा, जिससे फसल को नुक़सान होने की संभावना है। पानी कई घरों में प्रवेश कर गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी है। क्या कहते हैं लोग स्थानीय वार्ड नं 4 निवासी राजू मिश्रा, अजय कांत उपाध्याय व अन्य लोगों को कहना है कि प्लाट 980 तथा दक्षिण का इलाका जहां वर्षों से नाले का पानी गिरता था, हम सभी की निजी भूमि है। हम सब क्यों नुकसान उठाएं। हमलोगों ने नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर आवेदन दिया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। नगर परिषद पानी निकासी का समाधान करें। बालूगंज के पश्चिमी भाग उंचा तथा पूर्वी भाग जहां अभी पानी जमा है, उसके नीचा होने के कारण पानी निकासी में कठिनाई आ रही है। उल्टे पश्चिम से ही पानी पूर्व के तरफ जल जमाव के तरफ आता है। किसानों ने कहा कि जल्द से जल्द यदि इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हमलोग आंदोलन करने को विवश होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें