गांव-गांव पहुंच मॉकड्रिल से दी सुरक्षा की जानकारी
फोटो- 1 अप्रैल एयूआर 26 अग्नि सुरक्षा के उपाय बताते अग्निशमन कर्मी दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमालय दाउदन

दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमालय दाउदनगर के तहत देवकुंड थाना क्षेत्र में विभिन्न गांवों में मॉक ड्रिल आयोजित कर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कर्मियों ने ग्रामीणों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी तथा पंपलेट वितरित किए। अग्निशमन टीम ने गोह प्रखंड के देवकुंड पंचायत के हथियारा में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया। इसके अलावा हसपुरा प्रखंड के डिंडीर पंचायत अंतर्गत सत्यदेव नगर, मैरीगंज तथा गिरधारी मठिया भी मॉकड्रिल कर लोगों को आग से बचाव के तरीके समझाए गए। कर्मियों ने बताया कि थोड़ी सी सतर्कता से आग जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
ग्रामीणों को गैस सिलेंडर, बिजली उपकरण एवं ज्वलनशील पदार्थों के उपयोग में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। अभियान में अग्नि चालक राजेश कुमार, अग्निक रुचि कुमारी सिंह एवं अग्निक आनंद मोहन सिंह शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


