
प्रखंडों में 24 से 2 दिसंबर तक चलेगा रक्त नमूना संग्रह कार्यक्रम
कुल 24 जगहों पर स्थायी और रैंडम साइट बनाकर रात्रि रक्त नमूना सर्वे का होगा आयोजन अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ अ
फाइलेरिया जानलेवा नहीं पर एक घातक बीमारी है। इस बीमारी से ग्रसित लोगों का जीवन काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। स्वास्थ्य विभाग फाइलेरिया बीमारी से बचाव के लिए कई प्रकार के अभियान चला रहा है। आगामी 24 नवबंर से लेकर आगामी 2 दिसंबर तक जिले के सभी प्रखंडों समेत शहरी क्षेत्र के कुल 24 जगहों पर स्थायी और रैंडम साइट बनाकर फाइलेरिया बीमारी की जांच के लिए रात्रि रक्त नमूना सर्वे का आयोजन किया जाना है। रात्रि रक्त पट् संग्रह कार्य हेतु प्रत्येक प्रखंड में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इस दौरान रात्रि को साढ़े आठ बजे के बाद ही लोगों का रक्त नमूना संग्रह किया जाना है।
शनिवार को सदर अस्पताल के सभागार में आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जिला वेक्टर बॉर्न जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी दी। सभी बीसीएम और सीएचओ से अपील की है कि रक्त नमूना सर्वे को सफल बनाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहायता लें। पंचायत के मुखिया, आशा दीदी, आंगनबाड़ी, चौकीदार और जीविका समेत अन्य सामाजिक व्यक्ति को अभियान के बारे में बताएं और उनका सहयोग लें। रक्त नमूना संग्रह कार्य 8.30 बजे रात्रि के बाद ही करें। फाइलेरिया एक ऐसी बीमारी है, जिसका समय पर इलाज नहीं होने पर प्रभावित व्यक्ति दिव्यांग बन सकते हैं। इसलिए सरकार ने फाइलेरिया को मिटाने की दिशा में प्रयास तेज कर दिया है। इस बार अगले वर्ष 10 फरवरी 2026 से सर्वजन दवा अभियान की शुरुआत होगी। फाइलेरिया मरीजों के साथ सभी स्वस्थ लोगों को भी फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करना चाहिए। बताया कि क्यूलेक्स मादा मच्छर फाइलेरिया संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद किसी स्वस्थ्य व्यक्ति को काटता है तो उसे भी संक्रमित कर देता है लेकिन संक्रमण के लक्षण पांच से 15 वर्ष में उभरकर सामने आते हैं। इससे या तो व्यक्ति को हाथ-पैर में सूजन की शिकायत होती है या फिर अंडकोष में सूजन आ जाता है। प्रशिक्षण में भीडीसीओ हर्षबर्द्धन कुमार, निर्भय कुमार, जिला समन्वयक अमित तिवारी, विश्वास कुमार, प्रोग्राम ऑफिसर अनिल कुमार सिंह व अतुल्या खान मौजूद रहे। -------------------------------------------------------------------------------------------------- रक्त नमूना जुटाने का निर्देश -------------------------------------------------------------------------------------------------- शनिवार को एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें जिले के प्रखंडों में स्थायी और एक अस्थायी साइट गांव में चयनित किया जाना है। भीडीसीओ हर्षबर्द्धन कुमार ने बताया कि प्रत्येक साइट से तीन सौ लोगों का रक्त नमूना संग्रह करना है। दो साइटों से कुल छह सौ लोगों का रक्त नमूना संग्रह करना है। स्थायी साइट गांव का चयन फाइलेरिया मरीजों के आधार पर किया जाना है। 20 वर्ष से उपर के व्यक्तियों का ही रक्त लेना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




