Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsFatal Accident Woman Constable Injured in Collision with Scorpio Near Goha
अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से बुलेट सवार महिला कांस्टेबल घायल, पेज 3 पैनल

अज्ञात स्कॉर्पियो की टक्कर से बुलेट सवार महिला कांस्टेबल घायल, पेज 3 पैनल

संक्षेप:

प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज रेफर गोह थाना क्षेत्र के एनएच 120 गोह गोला के पास अज्ञात स्कॉर्पियो ने एक बुलेट बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइ

Jan 07, 2026 08:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

गोह थाना क्षेत्र के एनएच 120 गोह गोला के पास अज्ञात स्कॉर्पियो ने एक बुलेट बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पलट गई और उस पर सवार महिला कांस्टेबल अंशु कुमारी घायल हो गईं। अंशु अरवल जिले के कलेर थाना में आरक्षी पद पर पदस्थापित हैं। वे अपने पति के साथ गया से बाइक पर इलाज कराकर लौट रही थीं तभी यह दुर्घटना हुई। आसपास के लोगों ने घायल महिला कांस्टेबल को गोह सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना संबंधित थाने को दे दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले स्कॉर्पियो वाहन की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। अमरपुरा पश्चिम में विवाहिता की संदिग्ध मौत रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के अमरपुरा पश्चिम में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने रफीगंज पुलिस को दी। मृतका की पहचान अमरपुरा पश्चिम निवासी बिनेश्वर यादव की पत्नी रीना देवी उर्फ अलखी देवी के रूप में हुई है। प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही एसआई उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा गया। परिजनों का कहना है कि महिला की मौत बीमारी के कारण हुई है। पुलिस ने बताया कि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। जानकारी के अनुसार मृतका की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी और उनके पति कृषि व मजदूरी का कार्य करते हैं।