उत्तर कोयल नहर परियोजना को लेकर 443वें दिन भी जारी रहा धरना

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

फाटक लगाने व शाखा नहरों में काम शुरू करने की मांग पर अड़े किसान न करते किसान रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में उत्तर कोयल नहर परियोजना के अधूरे कार्य को पूरा

उत्तर कोयल नहर परियोजना को लेकर 443वें दिन भी जारी रहा धरना

रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में उत्तर कोयल नहर परियोजना के अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग को लेकर किसानों का धरना-प्रदर्शन 443वें दिन भी जारी रहा। लंबे समय से चल रहे इस आंदोलन में क्षेत्र के किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार डटे हुए हैं। धरना स्थल पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता लड्डू खान ने की, जबकि संचालन सत्येंद्र यादव ने किया। बैठक में किसानों ने एक स्वर में कहा कि जब तक मंडल डैम में फाटक नहीं लगाया जाता और अंगरा, कोटवारा तथा चेई नावादा शाखा नहरों में कार्य शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि आंदोलन को और तेज करने के लिए जल्द ही पुनः बैठक आयोजित की जाएगी और इसके बाद औरंगाबाद व गया समाहरणालय में अलग-अलग तिथियों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि सरकार का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित किया जा सके।

इस मौके पर डॉ. शिवनंदन यादव, चंद्रशेखर प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया शहजादा शाही, विष्णु यादव, संतोष गिरी, भोला प्रसाद वर्मा, सत्येंद्र यादव, कामेश्वर यादव, जयप्रकाश प्रजापति, रामकुमार यादव, राम पुकार यादव, सूर्यदेव यादव, महेंद्र दास, छोटू कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।