Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsFarmers Protest Against Land Acquisition for Expressway Under Bharatmala Project
बिना मुआवजा फसल रौंदे जाने से किसानों में आक्रोश

बिना मुआवजा फसल रौंदे जाने से किसानों में आक्रोश

संक्षेप:

परियोजना से प्रभावित किसानों ने स्वतंत्रता दिवस का जश्न न मानने का लिया फैसलाना मुआवजा भुगतान के रौंदे जाने के विरोध में प्रभावित किसानों ने स्वतंत्रता दिवस न मनाने का फैसला लिया और अन्य किसानों से भी...

Aug 14, 2025 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

भारतमाला परियोजना के तहत बनने वाले एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर अंबा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में किसानों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार को खड़ी फसलों को बिना मुआवजा भुगतान के रौंदे जाने के विरोध में प्रभावित किसानों ने स्वतंत्रता दिवस न मनाने का फैसला लिया और अन्य किसानों से भी इसमें सहयोग की अपील की। इस दौरान प्रशासन द्वारा एक किसान को हिरासत में लिए जाने की घटना ने भी किसानों के गुस्से को और भड़का दिया। किसानों ने प्रशासन पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है। भारतीय किसान यूनियन के कोषाध्यक्ष और चिरैयाटांड़ गांव के प्रभावित किसान राजकुमार सनातनी ने प्रशासन के रवैये की कड़ी निंदा की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि प्रशासन जबरन खड़ी फसलों को रौंद रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले दरियापुर गांव और नवीनगर अंचल में सैकड़ों बीघे की खड़ी फसलों को नष्ट किया जा चुका है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अन्य राज्यों और जिलों में इसी एक्सप्रेसवे के निर्माण में इस तरह की कार्रवाई नहीं हो रही है। किसानों का कहना है कि बिना मुआवजा भुगतान के फसल नष्ट करने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन का यही रवैया रहा तो आगामी चुनाव में सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।