सिमरी कला में सिंचाई के लिए ट्रांसफार्मर की मांग, स्थल जांच पूरी
अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत महाराजगंज पंचायत के सिमरी कला गांव में सिंचाई के लिए अलग विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं होने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। गांव के पूर्व-उत्तर क्षेत्र में...

कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत महाराजगंज पंचायत के सिमरी कला गांव में सिंचाई के लिए अलग विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं होने से किसानों को भारी परेशानी हो रही है। गांव के पूर्व-उत्तर क्षेत्र में लगभग 30-40 एकड़ कृषि भूमि है। यहां सिंचाई घरेलू कनेक्शन के मोटर चालित ट्यूबवेल से होती है। सिंचाई के लिए अलग विद्युत ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नहीं है। किसान घरेलू सप्लाई वाले ट्रांसफार्मर से कनेक्शन लेकर सिंचाई कर रहे हैं। इससे ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त लोड बढ़ रहा है। बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। किसानों के अनुसार नहर में पानी नहीं आता है। वे बारिश और ट्यूबवेल पर निर्भर हैं।
इससे समस्या और गंभीर हो गई है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता शैलेंद्र कुमार सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को को आवेदन दिया है। उन्होंने पूर्व-उत्तर क्षेत्र में अलग ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। आवेदन के आलोक में विभागीय अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर लिया है। किसानों को उम्मीद है कि जल्द कार्रवाई होगी। इससे सिंचाई की समस्या का समाधान हो सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


