Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsFarmers Demand Action on Closed Project Office and Irrigation Issues in Erka Village
अंबा को नगर पंचायत का दर्जा देने को सौंपा मांग पत्र

अंबा को नगर पंचायत का दर्जा देने को सौंपा मांग पत्र

संक्षेप:

अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड के एरका गांव निवासी रामाकांत सिंह और सुनील कुमार ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को मांग पत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने बताया है कि बटाने परियोजना कार्यालय, जो एरका...

Nov 12, 2025 08:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

कुटुंबा प्रखंड के एरका गांव निवासी रामाकांत सिंह और सुनील कुमार ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को मांग पत्र सौंपा है। पत्र में उन्होंने बताया है कि बटाने परियोजना कार्यालय, जो एरका कॉलोनी में स्थित है, वर्षों से बंद पड़ा है। किसी समस्या को लेकर जब किसान वहां पहुंचते हैं तो कार्यालय में ताला लटका मिलता है। उन्हें यह भी पता नहीं है कि कार्यालय कहां स्थानांतरित हो गया है। यह भी कहा है कि उत्तर कोयल नहर की दाहिनी ओर से एरका के पश्चिम में जल निकासी के लिए साइफन बनाया गया है, लेकिन साइफन के जाम होने से पानी नहीं निकल पाता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके कारण सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो जाती है और धान की रोपाई नहीं हो पाती। शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि उत्तर कोयल नहर पर बनी सर्विस रोड को कंपनी द्वारा किए गए कार्य से उखड़ गया, जिससे बरसात में लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। इस रास्ते से गुजरने वाले कई लोग दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। यह मार्ग एनएच-139 से जुड़े सैकड़ों गांवों का मुख्य रास्ता है। मांग पत्र में अंबा को नगर पंचायत का दर्जा देने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि अंबा एनएच से सटा हुआ, घनी आबादी वाला और तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है, इसलिए इसे नगर पंचायत बनाया जाना चाहिए। इसके साथ ही उत्तर कोयल नहर के दक्षिणी इलाके के गांवों तक सिंचाई की व्यवस्था और एनएच-139 को शीघ्र फोरलेन बनाने की मांग भी की। मुख्य सचिव ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। विदित हो कि मुख्य सचिव बुधवार को उत्तर कोयल मुख्य नहर के रिमॉडलिंग कार्य की समीक्षा के लिए क्षेत्र में पहुंचे थे।