
पैक्स अध्यक्ष पर धान नहीं खरीदने और अनियमितता का आरोप
बिचौलियों और परिजनों के नाम पर खरीद दिखाने की शिकायत, जांच की मांगआरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि अध्यक्ष द्वारा पंचायत के वास्तविक किसानों से धान की खरीद नहीं की जा रही है और बिचौलियों व अपने...
रफीगंज प्रखंड के भदवां पैक्स के किसानों ने डीसीओ को आवेदन सौंपकर पैक्स अध्यक्ष पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि अध्यक्ष द्वारा पंचायत के वास्तविक किसानों से धान की खरीद नहीं की जा रही है और बिचौलियों व अपने परिजनों के नाम पर गलत तरीके से खरीद दर्शाई जा रही है। आवेदन में कहा गया है कि किसानों को कोटा पूरा होने का हवाला देकर लौटा दिया गया, जबकि गोदाम में उपलब्ध धान और कागजी खरीद में भारी अंतर है। किसानों के अनुसार पैक्स में करीब 36 सौ क्विंटल धान की खरीद दर्शाई गई है, जबकि गोदाम में लगभग आठ हजार क्विंटल से अधिक धान मौजूद है, जो जांच का विषय है।
आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने अपने भाई और अन्य व्यक्तियों के नाम पर धान की खरीद दिखाकर भुगतान करा लिया, जबकि संबंधित जमीन और विक्रेता का कोई आपसी संबंध नहीं है। किसानों का यह भी कहना है कि ऑनलाइन भूमि विवरण का गलत उपयोग कर उत्तराधिकारी दर्शाते हुए अवैध रूप से भुगतान की निकासी की गई है। इसके अलावा पैक्स नियमों के विरुद्ध दूसरे पंचायत की जमीन पर उपजे धान की खरीद दिखाने और बिचौलियों से धान खरीदकर गोदाम में रखने का आरोप भी लगाया गया है। किसानों ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने और वास्तविक किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस दौरान मुकुल कुमार, रिकेश कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, नवीन सिंह, विवेक कुमार सिंह समेत अन्य किसान मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




