Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsFarmer Advisory Committee Meeting Addresses Fertilizer Availability and Black Market Issues
किसान सलाहकार समिति की बैठक में उर्वरक कालाबाजारी पर चिंता, पेज 4 बॉटम

किसान सलाहकार समिति की बैठक में उर्वरक कालाबाजारी पर चिंता, पेज 4 बॉटम

संक्षेप:

गोह प्रखंड मुख्यालय के ई किसान भवन में हुई बैठक वन में हुई बैठक फोटो- 22 दिसंबर एयूआर 20 कैप्शन- गोह प्रखंड मुख्यालय के ई किसान भवन में बैठक में शामिल प

Dec 22, 2025 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में किसान सलाहकार समिति की बैठक आत्मा के अध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें रबी फसल की बुआई के बाद उर्वरक की उपलब्धता और कालाबाजारी का मुद्दा प्रमुखता से उठा। समिति की सदस्य चंचला देवी ने कहा कि इफको बाजार में खाद की कमी के कारण किसानों को मजबूरी में उंचे दाम पर उर्वरक खरीदना पड़ रहा है। समिति सदस्य सत्येंद्र शर्मा ने घरों में आग लगने पर मिलने वाले मुआवजे की तर्ज पर खेत-खलिहान में आग से हुए नुकसान पर भी किसानों को मुआवजा देने की मांग रखी, जबकि अन्य सदस्यों ने मछली पालन से जुड़े सुझाव दिए।

अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि समिति की यह पहली बैठक थी, जिसमें सदस्यों का परिचय कराने के साथ उनके कार्य और दायित्वों की जानकारी दी गई तथा प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को वरीय अधिकारियों को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुन्ना कुमार, अरविंद सिंह, रवींद्र सिंह, रेणु कुमारी, चंद्रवशेखर कुशवाहा, राम कुमार, चंदवंशी, अमित कुमार, जुलेन्द्र पासवान, योगी साव, संजय सिंह, रामराज पांडेय, रीता देवी, मिथलेश चंद्रवंशी सहित कई सदस्य उपस्थित थे। उर्वरक की कालाबाजारी पर सख्ती, नियमित जांच का निर्णय मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसका संचालन बीडीओ सह सदस्य सचिव डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी उर्वरक विक्रेता अपनी दुकानों पर खाद भंडार पंजी अनिवार्य रूप से संधारित करेंगे और किसानों को उर्वरक केवल सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। नैनो यूरिया की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। तय किया गया कि निगरानी समिति के सदस्य समय-समय पर उर्वरक दुकानों की जांच कर मूल्य और उपलब्धता की निगरानी करेंगे। बीडीओ डॉ. आर्य ने कहा कि समिति किसानों के हितों की रक्षा और खाद की किल्लत दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। बैठक में उप प्रमुख अस्मिता कुमारी, अंचलाधिकारी मो. अकबर हुसैन, बीएओ आकृति तिवारी, बीपीआरओ विनोद कुमार वर्मा सहित पंचायत समिति सदस्य और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;