सात साल बाद भी नहीं मिला पानी, पांडू में जलमीनार बना शोपीस

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

हर घर नल-जल योजना विफल, ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा विफल साबित हो रही है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को आज तक इस योजना से पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं हुई है। ग्रामीणों के...

सात साल बाद भी नहीं मिला पानी, पांडू में जलमीनार बना शोपीस

हर घर नल-जल योजना विफल, ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा फोटो- 29 अप्रैल एयूआर 11 कैप्शन- पांडू गांव में वर्षों से बंद पड़ी जलमीनार नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर प्रखंड के खजूरी पांडू पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 स्थित पांडू गांव में मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी हर घर नल-जल योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद ग्रामीणों को आज तक इस योजना से पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार करीब सात वर्ष पूर्व गांव में जलमीनार का निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक इससे जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।

स्थिति यह है कि पिछले दो वर्षों से योजना पूरी तरह बंद पड़ी है। गांव में बिछाई गई पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे कहीं-कहीं पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। ग्रामीण लल्लू सिंह, मृत्युंजय सिंह, इंग्लिश सिंह, नीरज सिंह एवं सुरेश सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या विकराल रूप ले चुकी है और नल-जल योजना रहने के बावजूद उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उनका कहना है कि केवल वार्ड संख्या 9 ही नहीं, बल्कि पूरे खजूरी पांडू पंचायत के अधिकांश वार्डों में योजना की स्थिति बदहाल है और यह महत्वाकांक्षी योजना महज दिखावा बनकर रह गई है। ग्रामीणों ने विभागीय उदासीनता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है, जबकि संबंधित विभाग के अधिकारी इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर जल्द से जल्द नल-जल योजना को चालू किया जाए, ताकि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।