भीषण गर्मी से लोग बेहाल, पारा 44 डिग्री तक पहुंचने के आसार
तेज धूप से दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, किसानों और पशुपालकों को सतर्क रहने की सलाह लकों को सतर्क रहने की सलाह गर्म पछुआ हवा के थपेड़ों ने किया बेहाल फोटो- 17 मई एयूआर 1 कैप्शन- रविवार की

जिले में रविवार को तेज धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। रविवार को वातावरण का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गर्मी का प्रभाव
दोपहर के समय धूप इतनी तीखी रही कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्म पछुआ हवा के थपेड़ों ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। लोग सिर पर गमछा और अन्य कपड़े रखकर धूप से बचने का प्रयास करते नजर आए। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम ढलने के बाद ही बाजारों में दोबारा चहल-पहल बढ़ी।
मौसम का पूर्वानुमान
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि जिले में फिलहाल शुष्क एवं गर्म पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है और गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की संभावना है।
किसानों के लिए सलाह
डॉ. चौबे ने बताया कि बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन के साथ खेती-किसानी पर भी पड़ रहा है। खेतों में काम करने वाले किसानों और मजदूरों को दोपहर 11 बजे से तीन बजे तक धूप में काम करने से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने तथा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रहे तापमान का असर पशुओं पर भी पड़ सकता है। ऐसे में पशुपालकों को पशुओं के लिए छायादार स्थान और पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


