ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार औरंगाबादमाता पिता भरण पोषण समिति मे दो वादों का हुआ निष्पादन

माता पिता भरण पोषण समिति मे दो वादों का हुआ निष्पादन

दाउदनगर,संवाद सूत्र। दाउदनगर की एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में माता-पिता भरण पोषण समिति के वादों की सुनवाई की। दो वादों पर अंतिम निर्णय सुनाया गया। एसडीओ ने बताया कि दाउदनगर शहर के...

माता पिता भरण पोषण समिति मे दो वादों का हुआ निष्पादन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,औरंगाबादSat, 21 Jan 2023 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

दाउदनगर,संवाद सूत्र। दाउदनगर की एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में माता-पिता भरण पोषण समिति के वादों की सुनवाई की। दो वादों पर अंतिम निर्णय सुनाया गया। एसडीओ ने बताया कि दाउदनगर शहर के कुचा गली निवासी सीताराम साव द्वारा भरण -पोषण वाद लाया गया था। इसमें अंतिम निर्णय सुनाया गया। उनके पांचों पुत्रों द्वारा पांच-पांच सौ रुपए प्रतिमाह आवेदक के बैंक खाते में दिया जाएगा। अपने माता-पिता का भरण पोषण किया जाएगा। उनकी देख-रेख करेंगे। इसके बाद इस वाद पर अंतिम निर्णय सुनाते हुए वार्ड को समाप्त किया गया। ओबरा प्रखंड के कझवां निवासी विंध्याचल सिंह द्वारा लाए गए वाद में भी अंतिम निर्णय सुनाया गया। दोनों पक्षों को सुना गया। एसडीओ ने बताया कि आवेदक तीन बिगहा में कृषि कार्य करते हैं। उनके दो पुत्र और दो पुत्री उन्हें एक-एक हजार रुपए भरण पोषण के लिए देंगे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े