Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsEnrollment Process for Minority Disadvantaged and Economically Weaker Children in Private Schools Under RTE Act Begins for 2026-27
निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू

निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू

संक्षेप:

ज्ञानदीप पोर्टल पर 31 जनवरी तक होगा छात्र पंजीकरण दुस्तान संवाददाता शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के

Jan 07, 2026 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 25 प्रतिशत सीटों पर अल्पसंख्यक समूह, वंचित वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला शिक्षा विभाग के अनुसार नामांकन के लिए ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा और छात्र पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है। विभाग ने बताया कि 2 फरवरी तक पंजीकृत छात्रों का सत्यापन किया जाएगा, 3 फरवरी तक पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होगी, 6 फरवरी तक सत्यापित छात्रों का ऑनलाइन विद्यालय आवंटन होगा तथा 7 फरवरी से 21 फरवरी तक विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया चलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पात्रता के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के वे बच्चे शामिल हैं जिनके माता पिता या अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक है, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आय सीमा दो लाख रुपये से कम निर्धारित की गई है। आयु सीमा के तहत 2 अप्रैल 2018 से 1 अप्रैल 2020 के बीच जन्मे बच्चे ही आवेदन के पात्र होंगे। नामांकन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, माता पिता या अभिभावक का आधार कार्ड और बच्चे का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है। विभाग ने स्पष्ट किया कि पहले पोर्टल पर पंजीकरण किया जाएगा, इसके बाद प्राप्त यूजर आईडी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भरा जाएगा।