
दिव्यांग बच्चों को सबलता का प्रतीक बनाएं: डीपीओ
पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय में दिव्यांगों की प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व
पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय, औरंगाबाद में दिव्यांगों की प्रखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीपीओ स्थापना भोला कुमार कर्ण ने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे दिव्यांग बच्चों को सबलता का प्रतीक बनाएं और उनकी उत्कृष्ट क्षमताओं को सामने लाकर समाज में उनके बारे में प्रचलित मिथक तोड़ें। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य उदय कुमार सिंह और डीपीओ स्थापना ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। प्राचार्य ने कहा कि समावेशी शिक्षा के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना लक्ष्य है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को उन लोगों की कहानियां सुनाएं, जिन्होंने अपनी दिव्यांगता को कमजोरी नहीं माना और अपनी मेहनत से नई पहचान बनाई।
उन्होंने सलाह दी कि बच्चों को मानसिक रूप से बेचारा समझकर न देखें। कार्यक्रम समन्वयक ने दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए निबंध लेखन, पेंटिंग, संगीत, सौ मीटर और दो सौ मीटर दौड़ सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। अंत में विजेताओं को प्राचार्य उदय कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के ओम प्रकाश सिंह, राकेश रॉय और अंजनी कुमारी ने पुरस्कृत किया। निबंध प्रतियोगिता में राहुल कुमार, चित्रकला में नीलू कुमारी, संगीत में आरती कुमारी, सौ मीटर बालक वर्ग में रौशन कुमार और सौ मीटर बालिका वर्ग में मीरा कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं। सभी श्रेणियों के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांगता दिवस पर होने वाली अंतर-प्रखंड प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




