भटककर अंबा बाजार पहुंचा विशालकाय जंगली हाथी, ग्रामीण इलाकों में अफरा-तफरी

Feb 19, 2026 10:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

गुरुवार की सुबह अंबा क्षेत्र में एक विशालकाय हाथी आबादी वाले इलाके में पहुंच गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने माइक से चेतावनी जारी की और लोगों को सतर्क रहने को कहा। वन विभाग की टीम हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर मोड़ने की कोशिश कर रही है। हाथी ने अब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है।

भटककर अंबा बाजार पहुंचा विशालकाय जंगली हाथी, ग्रामीण इलाकों में अफरा-तफरी

प्रशासन ने माइक से जारी की चेतावनी, वन विभाग की टीम जंगल की ओर मोड़ने में जुटी अंबा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक विशालकाय हाथी जीवा बिगहा की ओर से आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। हाथी के आने की खबर फैलते ही जिस दिशा में वह बढ़ रहा था, वहां लोगों की भीड़ जमा होने लगी। जानकारी के अनुसार हाथी जीवा बिगहा से निकलकर तेलहारा, हड़िया, गुलाब बिगहा और देवची बिगहा होते हुए धीरे-धीरे अंबा बाजार के समीप पहुंच गया। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने माइक से लोगों को सतर्क रहने, भीड़ न लगाने और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने देने की अपील की।

अंबा पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर मोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पटाखे और लुकवारी का सहारा लिया जा रहा है। हालांकि लोगों की भीड़ के कारण हाथी को नियंत्रित करने और सही दिशा देने में परेशानी हो रही है। अब तक हाथी ने किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन खेतों में लगी फसलों को आंशिक क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों से मदनपुर इलाके में एक हाथी देखे जाने की सूचना मिल रही थी और संभवतः वही भटककर अंबा क्षेत्र में आ गया है। हाथी थका हुआ प्रतीत हो रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि समय रहते उसे जंगल का रास्ता दिखाना जरूरी है, अन्यथा रात होने पर स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है। संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।