शैक्षिक परिभ्रमण से निखर रहा बच्चों का ज्ञान और दृष्टिकोण

Feb 28, 2026 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

शनिवार को कुटुंबा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र गयर ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण पर स स स सस स स सस स स स सस स स सस स स

शैक्षिक परिभ्रमण से निखर रहा बच्चों का ज्ञान और दृष्टिकोण

कुटुंबा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र इन दिनों शैक्षिक परिभ्रमण यात्रा पर निकल कर इतिहास, संस्कृति और तकनीकी उपलब्धियों को प्रत्यक्ष देख रहे हैं। इससे उनके ज्ञान, दृष्टिकोण और आत्मविश्वास में सकारात्मक वृद्धि हो रही है। शनिवार को भी प्रखंड के कई स्कूलों के छात्र राजगीर, बोधगया, सासाराम और सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार पीएम श्री मध्य विद्यालय कुटुंबा, मिडिल स्कूल कठरी, उत्क्रमित मिडिल स्कूल राजपरसा, मिडिल स्कूल बैजा बिगहा, मिडिल स्कूल गंगहर, मिडिल स्कूल निरंजनपुर, नवसृजित प्राइमरी स्कूल भट्टबिगहा और उत्क्रमित हाई स्कूल घेउरा के छात्र परिभ्रमण पर गए। पीएम श्री मध्य विद्यालय कुटुंबा के 40 छात्र बोधगया और गयाजी के भ्रमण पर निकले।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिभ्रमण दल को प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियांशु बसु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर प्रसाद साहू ने बताया कि आठवीं कक्षा के छात्र इस यात्रा में शामिल हुए। बच्चों ने बोधगया में महाबोधि मंदिर, 80 फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा और अन्य बौद्ध मंदिरों का दर्शन किया। ज्ञान और मोक्ष की भूमि पर ऐतिहासिक धरोहरों को प्रत्यक्ष देखकर विद्यार्थियों ने पाठ्यपुस्तक में पढ़ी गई बातों को वास्तविक रूप में समझा। बोधिवृक्ष की छाया में बैठकर बच्चों ने शांति और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। गयाजी में फल्गु नदी पर बने उच्च तकनीक आधारित रबर डैम का भी अवलोकन किया, जिसे देखकर छात्र अत्यंत प्रभावित हुए। परिभ्रमण दल में शिक्षक सतीश कुमार सिंह, शिक्षिका कुमारी नंदिनी सहित अन्य शिक्षक भी साथ रहे। शिक्षकों ने बताया कि ऐसी यात्राएं विद्यार्थियों के बौद्धिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उन्हें व्यवहारिक ज्ञान से समृद्ध करती हैं। मध्य विद्यालय बेला के छात्र शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर प्रखंड के खजूरी पांडू पंचायत स्थित मध्य विद्यालय बेला के 35 छात्र-छात्राएं शनिवार को शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत बोधगया एवं उमंगा के लिए रवाना हुए। परिभ्रमण बस को पूर्व मुखिया प्रतिनिधि करेश पासवान, शिक्षा समिति की अध्यक्ष सुगीया देवी और प्रधानाध्यापक जयप्रकाश आर्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर करेश पासवान ने कहा कि आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों का भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे बच्चों को सांस्कृतिक विरासत और इतिहास की गहन जानकारी मिलती है। प्रधानाध्यापक जयप्रकाश आर्य ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से छात्रों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। वे पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त करते हैं और इतिहास के विभिन्न आयामों से परिचित होते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय द्वारा प्रत्येक वर्ष छात्र-छात्राओं को विभिन्न ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर भेजा जाता है, ताकि वे अपने आसपास की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को निकट से समझ सकें। परिभ्रमण के दौरान छात्रों के साथ प्रधानाध्यापक जयप्रकाश आर्य, संतन राम, संतोष कुमार, विकास कुमार पाल, चंचल कुमारी और सुमित कुमार सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।