
यू-डाइस पोर्टल पर छात्र प्रविष्टि में लापरवाही पर सख्त रुख
10 जनवरी तक शत प्रतिशत प्रविष्टि नहीं होने पर होगी कार्रवाई और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 की तुलना में वर्ष 2
शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि 10 जनवरी तक विद्यालय में नामांकित सभी छात्रों की यू-डाइस पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए अन्यथा संबंधित विद्यालय प्रबंधन और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 की तुलना में वर्ष 2025-26 में जिले के सभी प्रखंडों में छात्र प्रविष्टियों में कमी दर्ज की गई है। मदनपुर प्रखंड में 64, देव में 588, कुटुंबा में 907, रफीगंज में 1401, बारुण में 856, सदर में 1019, गोह में 1286, नवीनगर में 1290, हसपुरा में 339, ओबरा में 1255 और दाउदनगर प्रखंड में 1720 छात्रों की कमी आई है।
आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष जिले में कुल 4,38,701 छात्रों की प्रविष्टि यू-डाइस पोर्टल पर अंकित थी जबकि इस वर्ष यह संख्या घटकर 4,27,376 रह गई है। इस प्रकार जिले में कुल 11325 छात्रों की कमी दर्ज की गई है जो औसतन 2.58 प्रतिशत है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अमृतेश आर्यन ने बताया कि विद्यालयवार डाटा प्रतिदिन वीसी के माध्यम से और व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया जा रहा है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन की उदासीनता सामने आ रही है जो आदेशों की अवहेलना को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि 10 जनवरी तक सभी छात्रों की प्रविष्टि यू-डाइस पोर्टल पर पूर्ण कर इसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए अन्यथा लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




