Aurangabad News: दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर होगी व्यवस्था
Aurangabad News: आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने हेतु संगठन के पदाधिकारियों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विस्तार से विचार-विमर्श किया।
बैठक के मुख्य बिंदु
एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की जिला कोर कमेटी की बैठक औरंगाबाद के एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के साथ पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला प्रशासन के साथ समन्वय और सहयोग स्थापित कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
टीम गठन और स्वास्थ्य शिविर
राष्ट्रीय सचिव आदित्य श्रीवास्तव ने कहा कि टीम पिछले कई वर्षों से विभिन्न धार्मिक आयोजनों और पूजा पर्वों के दौरान प्रशासन का सहयोग करती रही है। दुर्गा पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए संगठन की ओर से स्वयंसेवी टीम का गठन किया जाएगा। टीम के सदस्य गश्ती दल के रूप में शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण करेंगे। रमेश चौक के समीप जिला प्रशासन के सहयोग से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य शिविर और पेयजल की व्यवस्था कराने की तैयारी भी की जा रही है। बैठक में ओमप्रकाश, रणवीर सिंह, निखिल सिंह, अनिल कुमार, राजेश कुमार एवं दिनेश कुमार उपस्थित रहे।


