शिक्षा के क्षेत्र में शंकरदयाल बाबू का रहा अमूल्य योगदान
औरंगाबाद में कार्यक्रम का किया गया आयोजन, कई लोगों को किया गया सम्मानित एयूआर 66 कैप्शन- औरंगाबाद में कार्यक्रम में उपस्थित बिहार राज्य अति पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. नवीन कु

औरंगाबाद के पूर्व विधान परिषद डॉ शंकर दयाल सिंह की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय में डॉक्टर शंकर दयाल सिंह स्मृति परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बिहार राज्य अति पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार आर्य, रफीगंज के विधायक प्रमोद कुमार सिंह, नवीनगर के विधायक चेतन आनंद, एमएलसी जीवन कुमार, भाजपा के वरीय नेता सुनील कुमार सिंह, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया सिंह, पूर्व विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह, पूर्व एमएलसी राजन सिंह, भाजपा नेता गोपाल शरण सिंह सहित अन्य लोग पहुंचे।
इस दौरान शंकर दयाल सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उनकी जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया। नेताओं ने कहा कि डॉक्टर शंकर दयाल बाबू शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन के लिए जाने जाते थे। वह गेट स्कूल के प्रधानाध्यापक रहे, लेकिन ज्यादातर लोग उन्हें अभिभावक मानते थे। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार मिला। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने बड़ा काम किया। औरंगाबाद में कई पीढ़ियां उनसे पढ़कर सफल हुई। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉक्टर शंकरदयाल सिंह ने हर वर्ग के लिए काम किया। शिक्षकों के अधिकारों के साथ ही कर्मियों की बेहतरी और बच्चों की शिक्षा पर उन्होंने पूरा ध्यान दिया। उनके प्रयास से शिक्षकों को कई लाभ भी मिले। उनकी जीवनी से सीख लेने की जरूरत है। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों को सम्मानित भी किया गया। यहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां डॉ शंकर दयाल बाबू जीवनी पर चर्चा हुई। जदयू के वरीय नेता प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह, पीएनबी सर्किल हेड प्रवीण कुमार सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष पीयूष रंजन उर्फ रिशु, हेड मास्टर अमिताभ रंजन, लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, जदयू नेत्री मंजरी सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह, किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज की प्राचार्य गायत्री सिंह, को-ऑपरेटिव चेयरमैन संतोष सिंह, कैशलेंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, शैलेंद्र कुमार दुबे, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सारंगधर सिंह, कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा, श्यामबिहारी सिंह, सिंह, रामविलास सिंह, भाजपा नेता आलोक कुमार सिंह, उज्जवल कुमार सिंह, पूर्व उपप्रमुख मनीष पाठक, दीपक कुमार सिंह, आशुतोष कुमार मोनू, अभिषेक कुमार वसु, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, शिक्षाविद् सूरजपत सिंह, प्रो. विनोद सिंह, सिविल सर्जन ड़ॉ. कृष्णा कुमार, डीपीएम अनवर आलम उपस्थित थे। मदनपुर में कार्यक्रम का आयोजन मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के सलैया में पूर्व विधान पार्षद और प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. शंकर दयाल सिंह की बारहवीं पुण्य स्मृति तिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, जदयू प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य दीपक कुमार सिंह, बीडीओ डॉ. अवतुल्य कुमार आर्य, थाना अध्यक्ष कन्हैया शर्मा, अधिवक्ता रवीन्द्र कुमार सिन्हा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुदर्शन प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष पियूष रंजन, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सह मुखिया प्रतिनिधि प्रफुल्ल कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, पैक्स अध्यक्ष अनुज सिंह, राणा कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद, जदयू जिला सचिव शिवपूजन यादव, राजेन्द्र सिंह उर्फ विधायक जी, पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष शमशेर कुमार सिंह, नारायण प्रसाद, अभय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य आमलेश कुमार केशरी, पिंटू कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



