Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsDr Prakash Chandra Inspects Hospitals in Daudnagar to Ensure Health Services Quality
आधी रात को विधायक ने किया अस्पतालों का औचक निरीक्षण

आधी रात को विधायक ने किया अस्पतालों का औचक निरीक्षण

संक्षेप:

फोटो- 30 जनवरी एयूआर सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने आधी रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और

Jan 30, 2026 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

दाउदनगर में जनहित और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने आधी रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडल अस्पताल, दाउदनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर उपलब्ध सुविधाओं, ड्यूटी व्यवस्था और मरीजों की स्थिति की जानकारी ली तथा अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों से सीधे बातचीत की। निरीक्षण के क्रम में विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मरीजों की सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराने में यदि किसी तरह की व्यावहारिक समस्या आती है तो इसकी जानकारी सीधे उन्हें दी जाए, लेकिन कार्य में टालमटोल या बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अचानक हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हलचल देखी गई। विधायक ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाला प्रत्येक मरीज बेहतर इलाज और सम्मानजनक व्यवहार का हकदार है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सतर्कता और जवाबदेही जरूरी है। विधायक के इस कदम को स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की दिशा में सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के औचक निरीक्षण से अस्पतालों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।