डीजे को लेकर बारात में विवाद, दो पक्षों में मारपीट

हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
Follow us on Google News
share

रफीगंज, संवाद सूत्र।न्ना यादव सहित कुल छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदन में बताया गया है कि सोमवार को उनके घर बारात आई थी, जहां डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और आरोपियों ने मारपीट शुरू कर...

डीजे को लेकर बारात में विवाद, दो पक्षों में मारपीट

रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव में बारात के दौरान डीजे बजाने और नाचने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष के उमेश पासवान ने गांव के ही अखिलेश यादव, पप्पू यादव, मुन्ना यादव सहित कुल छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। आवेदन में बताया गया है कि सोमवार को उनके घर बारात आई थी, जहां डीजे बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान अवधेश पासवान, सुशील कुमार, चंद्रदेव पासवान, रंजय कुमार और कृष्णा पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोप है कि हमलावरों ने वाहन के शीशे भी तोड़ दिए और कपड़े फाड़ दिए। प्रभारी थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।