
रेड रन प्रतियोगिता में रामलखन सिंह यादव कॉलेज के प्रतिभागी रहे अव्वल
महिला और पुरूष वर्ग के लिए अलग-अलग हुआ आयोजन कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद प्रतिभागियों के साथ प्राचार्य डा. सुधीर कुमार मिश्रा व अन्य औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनि
औरंगाबाद के सच्चिदानन्द सिन्हा महाविद्यालय परिसर में जिला स्तरीय रेड रन का आयोजन मंगलवार को किया गया l इसमें सच्चिदानन्द सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद, रामलखन सिंह यादव कॉलेज, औरंगाबाद, अनुग्रह मेमोरियल सिंह कॉलेज, नवीनगर एवं दाउदनगर कॉलेज, दाउदनगर की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया l बिहार एड्स नियंत्रण समिति, पटना द्वारा पूरे बिहार में रेड रन का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में रेड रन कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर समिति द्वारा पूर्व से ही तिथि निर्धारित है। प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि इसमें छात्र-छात्राओं की सहभागिता महत्वपूर्ण है l पटना से साधनसेवी के रूप में असीम के निर्देशन में दौड़ संपन्न हुई।
प्रथम पांच पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों को यहां पुरस्कृत किया गया। इसमें से तीन प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। पुरुष वर्ग में रामलखन सिंह यादव कॉलेज के नीतीश कुमार, रामलखन सिंह यादव कॉलेज के नंदन कुमार, सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के धीरज कुमार, अनुग्रह मेमोरियल सिंह कॉलेज के आनंद कुमार रजक, दाउदनगर कॉलेज, दाउदनगर के अंकित कुमार एवं महिला वर्ग में राम लखन सिंह यादव कॉलेज की साक्षी कुमारी एवं रेशम कुमारी, दाउदनगर कॉलेज, दाउदनगर की अंजनी कुमारी, राम लखन सिंह यादव कॉलेज की सोनाली कुमारी एवं संध्या कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किया l रेड रन क्लब के जिला नोडल पदाधिकारी बहादुर भीम कुमार सिंह के निर्देशन में रेड रन आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में डॉ संजीव रंजन, डॉ नागेंद्र कुमार, सूबेदार मेजर एनसीसी, राजेंद्र बाबू, शशि कांत कुमार शामिल हुए l

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




