Disabled Jail Warden Attacked in Aurangabad Victim Identified as Deepak Kumar मंडल कारा के दिव्यांग जमादार को पीट कर किया घायल, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsDisabled Jail Warden Attacked in Aurangabad Victim Identified as Deepak Kumar

मंडल कारा के दिव्यांग जमादार को पीट कर किया घायल

सदर अस्पताल में किया गया इलाज, पुलिस कर रही है जांच - 30 दिसंबर एयूआर 20 कैप्शन- सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे घायल जमादार औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनि

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादMon, 30 Dec 2024 10:59 PM
share Share
Follow Us on
मंडल कारा के दिव्यांग जमादार को पीट कर किया घायल

औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में सिन्हा कॉलेज मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम मंडल कारा के दिव्यांग जमादार की पिटाई कर दी गई। घायल जमादार का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। घायल की पहचान दीपक कुमार के रूप में की गई है जो वर्तमान में औरंगाबाद मंडल कारा पदस्थापित हैं। वे वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र के अनुग्रह नगर मुहल्ला में रहते हैं। दीपक कुमार विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार पूर्व में जीत चुके हैं। घायल दीपक कुमार ने बताया कि वह अपनी व्हीलचेयर ट्राईसाइकिल को बनाने के लिए सिन्हा कॉलेज मोड़ के समीप एक दुकान पर गए हुए थे। इसी दौरान रामडीहा निवासी बूचन यादव ने उन्हें व्हीलचेयर हटाने को कहा। उन्होंने खुद भी हटने की बात कही। मामूली देरी होने पर उनके साथ मारपीट की गई। उनके हाथ, आंख और सिर में चोट आई है। बाएं हाथ की दो उंगलियां टूट गईं। यहां मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह बचाया। इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने घायल दीपक कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज करने के बाद दीपक कुमार को रेफर कर दिया गया। नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जो भी दोषी हैं, उन पर कार्रवाई होगी। इस संबंध में जेल अधीक्षक से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। उल्लेखनीय है कि दीपक कुमार विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। एशियन गेम्स में भी उन्होंने भाग लिया था। पूर्व में सड़क दुर्घटना में वह अपने पैरों से दिव्यांग हो गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।