Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsDevastating Fire in Dawoodnagar Textile Warehouse Causes Loss of 1 Crore
दाउदनगर में कपड़ा दुकान के गोदाम में भीषण आग

दाउदनगर में कपड़ा दुकान के गोदाम में भीषण आग

संक्षेप:

करीब एक करोड़ की संपत्ति का नुकसान व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व व

Tue, 2 Dec 2025 07:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

दाउदनगर शहर के दुर्गा पथ स्थित एक कपड़ा दुकान के गोदाम में भीषण अगलगी की घटना सामने आई, जिसमें लगभग एक करोड़ की संपत्ति के जलकर नष्ट होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार बजाजा रोड निवासी कपड़ा दुकानदार गुप्तेश्वर प्रसाद के वार्ड संख्या 13 स्थित गोदाम में देर रात करीब 11:30 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस और अग्निशमालय, दाउदनगर की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए औरंगाबाद, रफीगंज, दाउदनगर और ओबरा से अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दमकल कर्मियों ने लगभग 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान में शॉर्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा है। दुकान संचालक गुप्तेश्वर प्रसाद ने बताया कि गोदाम पूरी तरह भरा हुआ था, जिसमें कपड़ा, साड़ी, धोती, गमछा, कंबल समेत बड़ी मात्रा में उनी व अन्य वस्त्र रखे हुए थे। अचानक लगी आग की सूचना पाकर वे तुरंत गोदाम पहुंचे, लेकिन तब तक लपटें तेज हो चुकी थीं। दुकान मालिक द्वारा थाना को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मकान और गोदाम में लगी आग से लगभग एक करोड़ रुपए की संपत्ति नष्ट हो गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि इस मामले में सनहा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद जन सुराज पार्टी के राज्य कोर कमिटी सदस्य नंदकिशोर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की और दुख व्यक्त किया। पार्षद डॉ. केदारनाथ सिंह और पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा केसरी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।