Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsDense Fog and Cold Wave Alert in Aurangabad Weather Department Issues Warning
औरंगाबाद में घना कुहासा व शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट, पेज 4 बॉटम

औरंगाबाद में घना कुहासा व शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट, पेज 4 बॉटम

संक्षेप:

किसानों और आम जनता के लिए मौसम सतर्कता जरूरी जिले में पिछले कुछ दिनों से सुबह से ही घना कुहासा छाया हुआ है और धूप कभी-कभी ही नजर आ रही है। कृषि मौसम

Jan 07, 2026 08:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share Share
Follow Us on

जिले में पिछले कुछ दिनों से सुबह से ही घना कुहासा छाया हुआ है और धूप कभी-कभी ही नजर आ रही है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे ने बताया कि मौसम विभाग ने औरंगाबाद जिले के लिए 9 जनवरी की सुबह तक शीत दिवस और घने कुहासे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने चेतावनी दी है कि सुबह और देर रात के समय विजिबिलिटी बहुत कम रहेगी और ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तापमान में गिरावट से रबी फसलों की प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे पौधों द्वारा कार्बन डाईऑक्साइड अवशोषित कर ऑक्सीजन छोड़ने की क्षमता कम हो जाती है और मिट्टी के पोषक तत्वों का ग्रहण घट जाता है, जिससे फसलों में पीलापन दिखाई देता है। गेहूं, आलू, सरसों, चना, तोरिया और बागवानी फसलें पाले और धूप की कमी से प्रभावित हो रही हैं और पौधों का विकास धीमा पड़ सकता है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता से फसलों की देखभाल करने और आवश्यक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। आगामी सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 से 21 डिग्री सेल्सियस और 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ठंड से अभी राहत नहीं, कनकनी बढ़ेगी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ठंड से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है और कनकनी आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। शुक्रवार को तापमान 7 और 18 डिग्री, शनिवार 9 और 20 डिग्री, रविवार 8 और 21 डिग्री, सोमवार 7 और 20 डिग्री, मंगलवार 6 और 20 डिग्री, बुधवार 7 और 20 डिग्री, गुरुवार 7 और 20 डिग्री, शुक्रवार 7 और 19 डिग्री, शनिवार 7 और 19 डिग्री तथा रविवार 7 और 19 डिग्री रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों से सुबह और रात के समय सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने का निर्देश दिया है।