कुटुंबा में डिग्री कॉलेज की मांग तेज, डीएम को सौंपा ज्ञापन
पर्याप्त भूमि व बढ़ती जरूरत का हवाला संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की मांग तेज हो गई है। स्थानीय मुखिया अनिता कुमारी ने डी

कुटुंबा प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की मांग तेज हो गई है। स्थानीय मुखिया अनिता कुमारी ने डीएम को आवेदन देकर कुटुंबा गढ़ पर डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है और कुटुंबा इस पहल के लिए उपयुक्त स्थान है। आवेदन में बताया गया कि कुटुंबा गढ़ पर पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध है और यहां प्लस टू हाई स्कूल पहले से संचालित है, जिससे शैक्षणिक वातावरण मौजूद है। कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र का मुख्यालय होने के बावजूद अब तक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपेक्षित रहा है।
क्षेत्र में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं होने से इंटर के बाद छात्रों को स्नातक की पढ़ाई के लिए अंबा, नवीनगर या औरंगाबाद जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक व आवागमन की कठिनाइयां होती हैं। मुखिया ने कहा कि कुटुंबा व आस-पास का क्षेत्र विस्तृत है और हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इंटर पास करते हैं। कुटुंबा गढ़ पर डिग्री महाविद्यालय स्थापित होने से स्थानीय छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा और पढ़ाई सुगम होगी। उन्होंने प्रशासन से कुटुंबा गढ़ पर स्थल चयन कर आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


