मारपीट की घटना में घायल युवक की मौत

मारपीट की घटना में घायल युवक की मौत

संक्षेप:

गोह के अकौनी निवासी राकेश कुमार की इलाज के दौरान गया में मौत हो गई। उसे करण पासवान ने मार-पीटकर घायल कर दिया था। गोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे गया रेफर किया गया था।...

Aug 12, 2025 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share

गोह, संवाद सूत्र। गोह थाने के अकौनी निवासी लखन यादव के पुत्र राकेश कुमार की इलाज के दौरान गया में मौत हो गई है। मृतक को पिछले दिनों गांव के ही करण पासवान पासवान ने मार-पीटकर घायल कर दिया था। गोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने गया रेफर कर दिया था। थानाध्यक्ष मो. इरशाद ने बताया कि कुछ दिन पहले वह घर आ गया था पर सेहत अचानक बिगड़ने के बाद परिजन गया इलाज के लिए ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मारपीट की घटना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मौत के बाद करण पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक के घर मातम पसर गया है।