हाईवा की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत, घंटों जाम रहा एनएच
औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में एक साइकिल सवार युवक की गिट्टी लदे हाईवा की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक मोनू कुमार सिंह था। ग्रामीणों ने घटना के बाद प्रदर्शन कर सड़क जाम किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र के देव पथ में जीवा बिगहा और खैरा मोड़ के बीच गुरुवार की देर रात गिट्टी लदे एक हाईवा की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरा निवासी स्वर्गीय अरुण सिंह के 35 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद हाईवा भी अनियंत्रित होकर पलट गया।
ग्रामीणों का आक्रोश
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी की तथा मुआवजे की मांग को लेकर करीब चार से पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बताया जाता है कि मोनू कुमार सिंह औरंगाबाद में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे और साइकिल से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में हाईवा की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही अंबा, रिसियप और सिमरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र में हाईवा के अनियंत्रित परिचालन से नाराज थे और लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। काफी मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
परिजनों का दुख
अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है तथा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अधिकतम पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Vikash Kumarशॉर्ट बायो: विकास कुमार पिछले 14 वर्षों से जहानाबाद जिले की पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं। वे शिक्षा, बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर गाइडेंस विषयों के विशेषज्ञ पत्रकार के रूप में पहचाने जाते हैं।
परिचय एवं अनुभव
विकास कुमार ने शिक्षा बीट की रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई है। 14 वर्षों के अपने अनुभव में उन्होंने स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा, मेडिकल, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं, भर्ती प्रक्रियाओं और करियर विकल्पों तक विस्तृत कवरेज की है। उनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक, विश्लेषणात्मक और विद्यार्थियों के हित को केंद्र में रखने वाली रही है। वे शिक्षा जगत में नीतिगत बदलाव, नई शिक्षा नीति, परीक्षा पैटर्न में परिवर्तन, रिजल्ट विश्लेषण और प्रवेश प्रक्रियाओं जैसे जटिल विषयों को सरल भाषा में समझाने के लिए जाने जाते हैं।
करियर का सफर
विकास ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। वहां उन्होंने शिक्षा और सामाजिक मुद्दों पर जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग की। इससे उन्हें शैक्षणिक संस्थानों, विद्यार्थियों और अभिभावकों से सीधे संवाद का अनुभव मिला। वर्ष 2013 में वे हिन्दुस्तान से जुड़े। यहां विभिन्न बीटों पर काम किया। यहां उन्होंने शिक्षा बीट को नई दृष्टि और गहराई दी। प्रवेश परीक्षा, बोर्ड परीक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे एसएससी, यूपीएससी, रेलवे, राज्य स्तरीय भर्तियां आदि), रिजल्ट कवरेज और करियर गाइडेंस से जुड़ी उनकी रिपोर्टें व्यापक रूप से पढ़ी और सराही जाती रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विकास कुमार ने इंटर साइंस के बाद बीजेएमसी (बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) तथा एमजेएमसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। पत्रकारिता की अकादमिक समझ और व्यावहारिक अनुभव के संतुलन ने उन्हें गहन विश्लेषण और प्रभावी प्रस्तुति की क्षमता प्रदान की है।
पत्रकारिता और विजन
विकास का मानना है कि शिक्षा केवल सूचना नहीं बल्कि भविष्य निर्माण का आधार है। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य छात्रों और युवाओं को सही समय पर सटीक, प्रमाणिक और मार्गदर्शक जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि वे अपने करियर को लेकर सही निर्णय ले सकें। वे शिक्षा से जुड़ी खबरों को सिर्फ रिपोर्ट नहीं करते बल्कि उन्हें संदर्भ, विश्लेषण और उपयोगिता के साथ प्रस्तुत करते हैं।
विशेषज्ञता
शिक्षा बीट (स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय)
बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाएं, राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा, रिजल्ट, एडमिशन एवं भर्ती प्रक्रियाएं
करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग
शिक्षा नीति एवं सरकारी योजनाएं
परीक्षा पैटर्न व ट्रेंड विश्लेषण
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


